Connect with us

राजनितिक

युवा चौपाल सह जनसंपर्क

Published

on

युवा चौपाल

जमशेदपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने एमजीएम, साकची पूर्वी, घाघीडीह, घोड़ाबांधा, सीताराम डेरा, और बारीडीह मंडलों में युवा चौपाल जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। घाघीडीह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का इंडी अलायंस पर हमला

साकची पूर्वी मंडल में जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जबकि बारीडीह मंडल में जिला कार्यलय मंत्री सन्नी संघी भी उपस्थित थे। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने जय भाजपा- विजय भाजपा- तय भाजपा के नारों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

युवा चौपाल

इस मुहिम के दौरान भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मतदाताओं से मत मांगा, और जनसंपर्क के साथ-साथ डोर-टू-डोर पर्ची वितरण भी किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को भी गिनाया।

यह भी पढ़े :बर्मामाइंस में लकड़ी के गोदाम में आग, सांसद विद्युत बरन महतो ने की त्वरित कार्रवाई

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, सन्नी संघी, अमित सिंह, विकास सिंह, मुकेश सिंह, उमेश साव, सौरव कुमार, कंचन दत्ता, और संजय गोराई उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *