Connect with us

राजनितिक

जमशेदपुर के पश्चिम विधानसभा में सांसद बिद्युत महतो का जनसंपर्क अभियान

Published

on

जनसंपर्क

जमशेदपुर: भाजपा के सांसद बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि मोदी सरकार ही बनानी है।

यह भी पढ़े :19 मई को घाटशिला आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शुक्रवार को बिद्युत महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मानगो, उलीडीह, साकची, बिस्टुपुर, कदमा, और सोनारी में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल हुए।

जनसंपर्क

बिद्युत महतो ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनसे लाखों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ गया है और लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

यह भी पढ़े :बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में लगी आग, भाजमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया

अभियान में कई भाजपा नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *