मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लाखों की नौकरी छोड़कर अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत उन्हें जमशेदपुर खींच लाई – सौरव विष्णु

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 15, 2024 7:58 PM
Follow Us:
लाखों की नौकरी छोड़कर अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत उन्हें जमशेदपुर खींच लाई - सौरव विष्णु
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय सौरव विष्णु ने मचाया धमाल

लोकसभा चुनाव 2024 में, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक और दिग्गज चुनाव के मैदान में उतर गए हैं – सौरव विष्णु।

प्रदेश के अन्य मजबूत नेताओं को सीधे टक्कर देने के लिए सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरण महतो और झामुमो के समीर महंती के साथ त्रिकोणीय मुकाबला बनाने में सफल होते दिख रहे हैं। विदेश में लाखों की नौकरी छोड़कर अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत उन्हें जमशेदपुर खींच लाई।

सौरव विष्णु, जिनकी बातों में सम्मोहित करने का हुनर है, जमशेदपुर के मतदाताओं के दिल में बहुत कम समय में अपनी जगह बनाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं, खासकर युवा वर्ग में। सौरव विष्णु को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते-आते वे बाकी प्रत्याशियों से बढ़त की स्थिति में होंगे।

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने आयोजित किया विज्ञान प्रदर्शनी

सौरव विष्णु की प्राथमिकता सूची में रोजगार और पीने योग्य जल सबसे ऊपर हैं। साथ ही टाटा स्टील के वर्चस्व की वजह से जमशेदपुर का समुचित विकास नहीं होना उन्हें कचोटता है। इस लौहनगरी को टाटा स्टील के शिकंजे से मुक्त करवाने के लिए सौरव विष्णु ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (P.I.L.) भी दायर की है, ताकि जमशेदपुर की जनता संवैधानिक रूप से प्रदत्त अपने तीसरे मत का प्रयोग कर सके।

सौरव विष्णु का कहना है कि टाटा स्टील सहित अन्य कंपनियों में स्थाई कर्मचारियों की संख्या क्रमशः कम हो रही है और ठेका मजदूरी का चलन जोर पकड़ रहा है, जिससे कंपनियां ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकें, भले ही इसके लिए नौजवानों की पूरी पीढ़ी बेरोजगारी की मार झेलकर पंगु और मोहताज हो जाए।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment