Connect with us

TNF News

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने भाजपा के संकल्प पत्र को सुनहरे भविष्य का रोडमैप बताया, कहा – गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति का कल्याण है मोदी की गारंटी

Published

on

जे बी तुबिद

जमशेदपुर: भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के पूर्व गृह सचिव जे बी तुबिद ने सोमवार को जमशेदपुर में भाजपा महानगर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र को “मोदी का गारंटी कार्ड” बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वादा नहीं करती, बल्कि अपने वादों को शत प्रतिशत पूरा करती है।

तुबिद ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है। इस संकल्प पत्र के तहत पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने भाजपा के संकल्प पत्र को सुनहरे भविष्य का रोडमैप बताया, कहा – गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति का कल्याण है मोदी की गारंटी

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आदिवासी विरासत पर शोध को बढ़ावा देगी और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना करेगी।

तुबिद ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। पार्टी के पिछले संकल्प पत्रों में किए गए वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 370 के हटाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राम मंदिर निर्माण, आत्मनिर्भर भारत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया।

तुबिद ने संकल्प पत्र के अन्य प्रमुख बिंदुओं को भी बताया, जैसे मुफ्त राशन योजना की जारी रहना, जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयों की उपलब्धता, पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घरों का निर्माण, और केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाएं।

IQS banner

World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one

उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद चुनाव परिणामों के तुरंत बाद भाजपा संकल्प पत्र पर तेजी से काम शुरू करेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *