Connect with us

TNF News

युद्ध के मैदान में भाजपा मना रही अपना स्थापना दिवस – शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया

Published

on

युद्ध के मैदान में भाजपा मना रही अपना स्थापना दिवस

जमशेदपुर। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली से लेकर रांची एवं जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी राज्यसभा के सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर जिला प्रभारी एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के वरीय नेताओं के संग सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी के नेताओं के संग पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र एवं पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

भाजपा का स्थापना दिवस

जनसंघ काल के कार्यकर्ता हुए सम्मानित: स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जनसंघ काल से पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से सींचकर भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बनाने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। विपरीत समय में संगठन को सींचने और सुविधा विहीन परिस्थिति में दधिचि की भांति त्याग कर संगठन को मजबूत बनाने वाले सभी विभूतियों के प्रति भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आभार जताया।

भाजपा का स्थापना दिवस

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। डॉ वाजपेयी ने कहा कि भाजपा इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संकल्प को पूरा करने की मानसिकता किसी भी विचार को विशाल वट वृक्ष बना सकती है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी और जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता बने।

भाजपा का स्थापना दिवस

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इंडी अलायंस की पार्टियां सनातन संस्कृति और धर्म पर आये दिन हमला करती है। परंतु कांग्रेस एवं उनके नेतागण इसके विरोध में एक शब्द नही बोलती है। सनातन धर्म की निंदा और अपमान करने वालों की मानसिकता इस लोकसभा चुनाव में धराशायी हो जाएगी। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज हम युद्ध के मैदान में भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारा एक प्रत्याशी सिर्फ नरेंद्र मोदी और कमल का फूल है। हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा के बल पर ही चुनाव जीतते हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद विद्युत वरण महतो इस बार भी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

भाजपा का स्थापना दिवस

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाएं जन-जन से जुड़ी है उससे जनता में पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।

भाजपा का स्थापना दिवस

ये भी पढ़ें : VoteKaregaJamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण

भाजपा का स्थापना दिवस   ये भी पढ़ें : VoteKaregaJamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर महानगर का एक-एक कार्यकर्ता 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से जुटा है।

भाजपा का स्थापना दिवस

ये भी पढ़ें : Alert: रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष, सरहुल पर्व के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ की हुई बैठक

विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस: भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान लड्डू वितरण कर खुशियां मनाई गई।

भाजपा का स्थापना दिवस

ये भी पढ़ें : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन

कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की मौजूदगी में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव संयोजक सहसंयोजक एवं विभिन्न विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों के संग चुनावी तैयारियों एवं रणनीति पर बैठक की।

भाजपा का स्थापना दिवस

ये भी पढ़ें : TATA MOTORS: टाटा मोटर्स के प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्न

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, पंकज सिन्हा, रीता मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, डॉ राजीव, विकास सिंह, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुबोध झा, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह बम, चितरंजन वर्मा, कमल किशोर, हलदर नारायण साह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, तन्मय झा, अभिमन्यु सिंह, शशि यादव, प्रकाश दुबे, मिथिलेश साव, कुमार अभिषेक, अमित सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप पासवान, मंजीत सिंह, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TNF News

गिरिडीह, पचम्बा फोर लेन की धीमी प्रगति और धूलकण से परेशान जनता, राजेश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन, 12 अप्रैल को सड़क पर उतरने की चेतावनी

Published

on

THE NEWS FRAME

गिरिडीह/पचम्बा: पचम्बा फोर लेन सड़क निर्माण में हो रही देरी और उससे उत्पन्न धूलकण की समस्या को लेकर अब जनता का सब्र जवाब देने लगा है। इसी मुद्दे को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 12 अप्रैल को लोकतांत्रिक तरीके से सभी दलों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे।

राजेश सिन्हा ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक दल का नहीं बल्कि गिरिडीह की आम जनता का है। उन्होंने सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम जनता से अपील की है कि वे 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक झंडा-बैनर के साथ सड़क पर उतरें और आंदोलन को सफल बनाएं।

Read More : रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र 

ज्ञापन में कहा गया है कि सालभर पहले संवेदक को सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। टैंकर से पानी छिड़काव का केवल दिखावा किया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चे, राहगीर, दुकानदार, बाइक, ऑटो, पैदल चलने वाले सभी लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। धूलकण के कारण श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

राजेश सिन्हा ने इस संबंध में PWD के कार्यपालक अभियंता से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने मांगों को जायज माना, लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नूर आलम, पूर्व पार्षद सिराज, माले के निशांत भास्कर, नौशाद आलम, रेहान खान, जिला कमेटी सदस्य प्रीति भास्कर और कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

सभी दल एकजुट
कांग्रेस, जेएमएम, माले, राजद, आजसू, बीजेपी, लोजपा, फॉरवर्ड ब्लॉक, AIMIM (ओवैसी पार्टी) सहित कई दलों ने इस मुद्दे को जन सरोकार बताते हुए समर्थन दिया है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह गिरिडीह की जनता का हक है और इस अन्याय के खिलाफ वे एकजुट होकर खड़े रहेंगे।

राजेश सिन्हा ने अंत में कहा कि यह सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि जनता की पीड़ा की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। प्रशासन को अब तुरंत इस पर संज्ञान लेना होगा।

वीडियो देखें : 

Loading

Continue Reading

TNF News

रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Published

on

THE NEWS FRAME

सरिया/गिरीडीह: इस वर्ष रामनवमी का पर्व सरिया के लिए बेहद खास और यादगार रहा। हर साल की तरह इस बार भी सरिया में रामनवमी की धूम रही, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

सरिया के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी और महावीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा चंद्रमारनी, बड़की सरिया, छोटकी सरिया, बलीडीह, मंदरामो समेत दर्जनों गांवों से भी महावीर झंडा यात्रा के साथ भक्तों की टोली सरिया पहुंची। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान रहा और चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सरिया का मुख्य बाजार क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखी। इस बार पूरे सरिया में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझदारी को दर्शाता है।

Read more : रामनवमी पर सरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पत्रकारों को मिला “पुलिस मित्र” का सम्मान 

श्रद्धालुओं की सेवा में भी कोई कमी नहीं रही। जगह-जगह नवयुवकों और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शरबत, चना, और पानी का निःशुल्क वितरण किया गया। खासकर सरिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में माहुरी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर लगाया गया।

हालांकि, बिरनी अंचल के दलांगी गांव से एक निराशाजनक खबर आई, जहां मुस्लिम समुदाय के विरोध के चलते इस बार हिन्दू समुदाय शोभायात्रा में झंडा नहीं निकाल सका। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं संभाली जा सकी और हिन्दू समुदाय को बिना झंडा यात्रा के त्योहार मनाना पड़ा। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

फिर भी, सरिया में रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना रहा।

वीडियो देखें :  

Loading

Continue Reading

धार्मिक

रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

Published

on

THE NEWS FRAME

चांडिल: रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम समिति, चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो के नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। रामभक्ति से सराबोर यह शोभा यात्रा पूरे चांडिल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। वहीं, महिलाओं की भागीदारी भी इस आयोजन में विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने भक्ति गीतों और धार्मिक झांकियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

THE NEWS FRAME

डीजे की धुन पर रामभक्त झूमते नजर आए, जिससे शोभा यात्रा और भी रंगीन और आकर्षक बन गई। सभी ने भगवा अंग वस्त्र धारण किया हुआ था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता की भावना झलक रही थी। रामनवमी के इस पर्व को जन्मोत्सव की तरह पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

THE NEWS FRAME

Read more : वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद कथित सेक्युलर चेहरों से उतर गया नकाब : सुधीर कुमार पप्पू

स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था कर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए श्री राम समिति और स्थानीय प्रशासन ने विशेष सहयोग किया। अध्यक्ष आकाश महतो ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और एकता का प्रतीक है।”

यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी लेकर आई।

वीडियो देखें :

 

Loading

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.