मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

एक्सीडेंट : भयंकर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 10, 2024 9:13 PM
Follow Us:
एक्सीडेंट : भयंकर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जौनपुर: जौनपुर में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतक बिहार के सीतामढ़ी के निवासी थे और वे प्रयागराज से शादी के लिए लड़की देखने के लिए लौट रहे थे। इस दौरान जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 2 लोग अभी भी ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। मृतकों के नाम अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम, रिंकू और सात साल के बच्चे युग शर्मा हैं। घायलों में कार चालक जीतू शर्मा और मीना देवी भी शामिल हैं।

सूचना के मुताबिक, अर्टिगा कार में 9 लोग सवार थे, जो बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे। दुर्घटना के स्थान पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, घायलों को बीएचयू में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : उलीडीह में पेशाब करने से मना करने पर हुआ बड़ा हंगामा, दो लोग घायल, कार, और दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त। पुलिस को चुनौती देते हुए किया जा रहा था पथराव।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी निवासी गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कार से प्रयागराज से वापस आ रहे थे। लगभग ढाई बजे रात को आजमगढ़ की ओर से जब उनकी कार केराकत तिराहे पर पहुंची, तभी जौनपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक केराकत की ओर मुड़ा। इससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार लगभग 10 मीटर तक ट्रक के सामने घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका सहायक दुर्घटना स्थल से भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को कार से निकालकर अस्पताल भेजा। इस दौरान 6 लोगों की मौत पहले ही हो गई थी और एक बच्चे की मौत ईलाज के दौरान हो गई। वहीं बचे हुए दो अन्य घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment