Connect with us

TNF News

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 31 अगस्त, 2022

श्री श्री दुर्गा काली पूजा कमेटी, सहारा सिटी, मानगो, जमशेदपुर के द्वारा आज दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन किया गया, और आज से ही श्रीगणेश करते हुए कॉलोनी वासियों के सहयोग राशि जमा करने के लिए कलेक्शन सेंटर का  उद्घाटन किया गया।  इस बार कमिटी के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार चौधरी, सचिव श्री अभिषेक परमार और कोषाध्यक्ष श्री एस एन पाल की देखरेख में 2022–23 का दुर्गा पूजा किया जा रहा है। 

कमिटी के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार चौधरी ने बताया की दुर्गा पूजा 10 दिनों  का होता है। प्रथम दिन कलश स्थापना से पूजा अर्चना आरम्भ किया जाता है। कॉलोनी के महिलाओं द्वारा डिमना लेक से जल लाया जाता है।  और हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाता है। सचिव श्री अभिषेक परमार ने कहा की छोटे बच्चे के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है, कोई नाचता है, कोई गाता है, कोई कविता सुनाता है, और छोटे बच्चे द्वारा रामायण- महाभारत के ऊपर नाटक प्रस्तुत किया जाता है। 

THE NEWS FRAME

कोषाध्यक्ष श्री एस एन पाल ने आगे बताया की कॉलोनी के महिलाओं द्वारा डांडिया और रंगारंग कार्यक्रम किया जाता है। सप्तमी – अष्टमी – नवमी के दिनों में भोग वितरण एवं विजयदशमी को विजय मिलन का आयोजन होता है। जिसमें हमारे कॉलिंग वासियों हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों ने एक साथ मिलकर इस पर्व को सफल बनाते हैं।  आज के दौर में पूरे देश, राज्य एवं शहर वासियों के लिए यहाँ दुर्गापूजा एक मिसाल के तौर पर प्रस्तुत किया जाता है। 

पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सहयोगी के रुप में श्रीकांत मेहता, पुष्पेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, अजय जी, गोपाल यादव, पांडे जी,दुर्गा राव, नरेश सिंह, पूरन सिंह, शैंकी, गोल्डी, आशुतोष, अभिषेक मिश्रा, अभिलाष, खेतान, मुनेंद्र यादव, विपिन शर्मा, सुशील सिंह, ईश्वर चंद शर्मा, टीपी सिंह, मुकुल सिंह, स्वदेश प्रमाणिक, दीपाली प्रमाणिक, माधुरी सिंह, माधुरी शुक्ला, संगीता, रीना सिंह एवं सुलोचना का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।  

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *