मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर में साइबर ठगी का ताजा मामला, फर्जी UPI मैसेज और नकली लेन-देन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 3, 2025 7:09 PM
Follow Us:
Image generated by ChatGPT
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • Truecaller पर ‘Sir Ji’ नाम से आया कॉल, फर्जी UPI मैसेज और नकली लेन-देन की साजिश

Cyber ​​Fraud: जमशेदपुर से एक ताजा साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें खुद को सर बताकर एक शख्स ने सुनील कुमार से बड़ी रकम ऐंठने की नाकाम कोशिश की। पीड़ित, सुनील कुमार, ने अपने साथ घटी इस घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि किस तरह एक साधारण से कॉल ने उन्हें संदेहास्पद स्थिति में ला खड़ा किया।

घटनाक्रम ऐसे हुआ

सुनील कुमार को दोपहर करीब 4 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आती है। Truecaller पर उस नंबर का नाम ‘Sir Ji’ शो हो रहा था, जिससे सुनील को लगा कि यह उनके पुराने शिक्षक है जो अभी एक मीक्रोफिनांस बैंक में मेनेजर पोस्ट पर कार्यरत हैं।
कॉलर ने आत्मीयता से हालचाल पूछा, जिसपर सुनील ने सामान्य उत्तर दिया। इसके बाद, कॉलर ने कहा कि उसका UPI काम नहीं कर रहा और उसे एक इमरजेंसी पेमेंट मंगवाना है। चूंकि आवाज व पहचान से भरोसा हुआ, सुनील ने कॉलर की मदद करने की हामी भर दी।

THE NEWS FRAME

फर्जी बैंक मैसेज और ट्रांजैक्शन का जाल

कॉल के तुरंत बाद, उसी नंबर से एक ₹10 का मैसेज आता है, हूबहू बैंक के ट्रांजैक्शन जैसे। सुनील को कहा गया कि आगे ₹20,000 ट्रांसफर करवाना है। बाद में एक फर्जी मैसेज में ₹44,500 का पेमेंट दिखाया गया, जो असल में उनके बैंक खाते में जमा नहीं था—क्योंकि वह सिर्फ एक दिखावटी SMS था।

कॉलर ने NFT (नेटफंड ट्रांसफर) जैसी शब्दावली का उपयोग करते हुए दावा किया कि ‘1-2 घंटों के भीतर पैसे मिल जाएंगे’ और तत्काल ₹5,000 की मदद मांगी।

असलियत खुलते ही कॉलर गायब

शंका होने पर सुनील ने जब अपनी ओर से जानकारी मांगी तो कॉलर ने खुद को ‘मिश्रा सर’ बताते हुए पटना से होने की बात कही। लेकिन जांच-पड़ताल के दौरान जब सच सामने आने लगा, कॉलर ने फौरन कॉल काट दी।

THE NEWS FRAME

कैसे बचें ऐसे साइबर ठगों से

  • कभी भी अनजाने नंबर या सिर्फ Truecaller पर दिख रहे नाम के भरोसे पैसे न भेजें।
  • बैंक या UPI संबंधित हर लेन-देन की पुष्टि अपने खाते में लॉगिन कर के खुद करें
  • किसी भी आपातकालीन या दबाव में आए कॉल/मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।
  • तत्काल पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

समय रहते सूझबूझ से की गई पड़ताल ने एक बड़ी धोखाधड़ी होने से रोक दी। आम जनता को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

वीडियो देखें:

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment