मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

महाशिवरात्रि पर सरिया बाजार में भव्य शिव बारात का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 27, 2025 9:15 PM
Follow Us:
Add A Heading 62
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरिया : सरिया बाजार के नवयुवकों द्वारा हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती संग भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। पूरे हर्षोल्लास के साथ यह झांकी सरिया बाजार में निकली, जिसमें बाजार के व्यापारी, नवयुवक, बच्चे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जमकर आनंद उठाया।

झांकी निकालने से पहले शिव महाप्रसाद के रूप में भांग का सर्वत वितरित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान बच्चों ने शिव बारात में भूत, पिशाच, भालू, बंदर आदि का रूप धारण कर नगरवासियों का मनोरंजन किया।

Read More : ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन की इकाई का चुनाव संपन्न

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरिया के कालारोड स्थित पंजाबी मंदिर में शिव बारात पहुंची, जहां सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने चाय, बिस्किट और पानी की व्यवस्था कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद भक्ति गीतों के साथ झांकी में शिव-पार्वती की आरती उतारी गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक विदा किया गया।

सरिया बाजार के शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बारात का समापन किया गया। इस पूरे आयोजन में बाजार के नवयुवकों अजय कुमार बरनवाल, सुमित कुमार (रॉकी), अभय कुमार तरवे, राजेश कुमार तरवे, नीलेश कुमार, जयंत कुमार, राज माथुर, टुनटुन गुप्ता, श्लोक कुमार, संजय साव समेत कई अन्य लोगों का भरपूर सहयोग रहा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment