जमशेदपुर, 13 नवम्बर: मदरसा जियाईया दारुल किरात में 25वाँ उर्स मुजव्विद-ए-आज़म-ए-हिंद व जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन आगामी 15 नवम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मदरसा के संस्थापक कारी असलम रब्बानी जियाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मदरसा के छात्र शम्स तबरेज़ जियाई द्वारा तिलावत-ए-कुरआन से होगी। इस अवसर पर देश के कई प्रसिद्ध उलेमा, नातख़्वां और शायर भाग लेंगे।
विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता
इस जलसे में भाग लेने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं –
- अल्लामा कारी दिलशाद अहमद रजवी (बनारस, उत्तर प्रदेश)
- अल्लामा मौलाना इजहार अशरफ (कोलकाता)
- अल्लामा मुफ़्ती तौसीफ़ रज़ा मिस्बाही
- अल्लामा रौशन जमीर नूरी (कोलकाता)
- शायर-ए-इस्लाम जनाब जमजम फतहपूरी
- कारी इम्तियाज़ आलम, कारी इस्माइल (संभलपुर)
- शायर-ए-इस्लाम सरफ़राज उल्फ़त
- बुलबुल-ए-बाग़-ए-मदीना आसिफ रज़ा सैफ़ी (संभलपुर)
सहित कई अन्य मोकर्रिर और नातख़्वां शामिल होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- सुबह 9:00 बजे – कुरानख़्वानी
- सुबह 10:00 बजे – मुजाहिर-ए-हुस्ने किरात
- सुबह 11:00 बजे से नमाज़े ज़ोहर तक – तक़रीर व नातख़्वानी
- नमाज़े ज़ोहर के बाद – ख़ुसूसी ख़िताब
- इसके उपरांत – 16 बच्चों की दस्तारबंदी
- दोपहर 2:40 बजे – कुल शरीफ़ का आयोजन
संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर आज़ादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख़्तार आलम ख़ान, ब्यूरो चीफ शाकिर अज़ीमाबादी, हाजी मोहम्मद जुम्रती, समाजसेवी अलहाज मो० रज़ी नौशाद साहब, मदरसा सचिव जनाब सुहैल ख़ान साहब, मुफ़्ती शफ़ाअत नूरी मिस्बाही, कारी अमजद जियाई, कारी मो० सगीर अहमद, कारी अबू तुराब, एवं कारी मो० शौकत जियाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
संदेश
मदरसा के संस्थापक कारी असलम रब्बानी जियाई ने कहा कि यह उर्स न केवल धार्मिक समागम है, बल्कि समाज में भाईचारा, शिक्षा और इस्लामी संस्कृति को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।














