मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

विधायक सरयू राय की यजमानी में 24वां रामार्चा पूजा का आयोजन।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 21, 2024 12:43 PM
Follow Us:
रामार्चा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

22 जुलाई को रामार्चा मैदान में होगा महाप्रसाद का वितरण

जमशेदपुर :  बारीडीह में 21 जुलाई, रविवार (गुरु पूर्णिमा) को होने वाली रामार्चा पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। वेदी बन कर तैयार है। वेदी को सजाने का काम रात तक चलेगा। यह केला के थम के साथ-साथ तैयार फलों और चांदनी (कवर करने वाला वस्त्र) से तैयार होता है। 22 जुलाई को प्रसाद वितरण के लिए पंडाल का काम तेजी के साथ चल रहा है।

यह भी पढ़े :मानगो मंडल युवा मोर्चा के पूरे टीम बाबा धाम के लिए रवाना हुई।

रामार्चा पूजा के लिए विशेष तौर पर बेगूसराय से प्रख्यात पंडित श्री गौरीकांत ठाकुर पधार रहे हैं। मुख्य यजमान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय हैं। यह रामार्चा पूजा का चौबीसवां वर्ष है।पूजा कराने वाले श्री विनोद पांडेय ने बताया कि रविवार को प्रातः 8 बजे से पूजा प्रारंभ हो जाएगी। रविवार को चार आवरण में पूजा होगी। प्रथम आवरण में माता गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाएगी। इनके अतिरिक्त तेरह देवताओं का आवाहन, स्थापन और पूजन होगा।

 रामार्चा

दूसरे आवरण में श्री अयोध्या जी से लेकर अष्ठमंत्रियों तक कुल 21 देवताओं का आवाहन, स्थापन और पूजन होगा। तृतीय आवरण में महाराज श्री दशरथ जी से लेकर भाईयों लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी तथा लक्ष्मण जी की पत्नी, भरत जी की पत्नी और शत्रुघ्न जी की पत्नी का आवाहन, स्थापन और पूजन होगा। चतुर्थ आवरण में सीता माता संग भगवान श्रीराम का आवाहन, स्थापन और पूजन होगा। तत्पश्चात यह बताया जाएगा कि रामार्चा पूजा का महत्व क्या होता है।

यह भी पढ़े :झा.मु.मो परिवार के द्वारा दवाई उपलब्ध किया गया।

फिर हवन, पूर्णाहुति, आरती, पुष्पांजलि, विसर्जन और प्रसाद वितरण होगा।उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ की जाएगी। सबसे पहले पवित्रिकरण, फिर शांतिपाठ किया जाएगा। इसके बाद संकल्पपूर्वक गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन होगा। फिर रक्षा विधान, ब्राह्मण वरण होगा। इसके बाद वेदी पर चार आवरण में भगवान श्रीराम सहित उनके संपूर्ण परिवार, वीर बजरंग बली, नवग्रह, दश दिग्पाल, भगवान शिव, सप्तऋषि, अष्ट वसु, वास्तु, शक्तियों की पूजा और पवित्र नदियों आदि की पूजा की जाएगी। पूजन कार्य में विनोद पांडे, धनजी पांडे, घनश्याम मिश्र सहित आधा दर्जन पंडित भाग लेंगे.

Leave a Comment