जमशेदपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर संजय पथ डिमना रोड में घटित गोली कांड का उद्भेदन
जमशेदपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर संजय पथ डिमना रोड में घटित गोली कांड का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त 06 अपराधकर्मियों को घटना में प्रयुक्त 03 पिस्टल, 07 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मानगो गोलीकांड: दिनांक 04.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि गुड्डू पाण्डेय पता संजय पथ डिमना रोड थाना ओलीडीह के घर पर फयारिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विषेश टीम का घटना का उद्दभेदन एवं गिरफ्तारी हेतु गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक मानवीय आसूचना मदद से उक्त घटित कांड का उद्दभेदन किया गया।

यह भी पढ़ें : Jameshedpur Crime News: समाज को झकझोर देने वाली घटना, रवि अग्रवाल ने की अपनी पत्नी की हत्या
उक्त घटना के संबंध में दो कांड
1. मानगो (ओलीडीह ओ०पी०) थाना कांड सं० 94/24 दि० 04/04/2024 धारा-147/148/149/452/458/307/504/506/120 (इ) भा०द०वि० एवं 25 (1.AA)/27 आर्म्स एक्ट 1959 एवं
2. मानगो (ओलीडीह ओ०पी०) थाना कांड सं0-95/24 दि० 05/04/2024 धारा 307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 1959 दर्ज किया गया।
24 घंटे के अन्दर मानगो गोलीकांड का हुआ पर्दाफास
तत्तपश्चात उपरोक्त दोनों कांडो में शामिल छः अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की तथा कांड में प्रयोग किया गया तीन अवैध हथियार, 07 जिंदा गोली बरामद किया गया उक्त दोनों कांड में दो व्यक्ति घायल हुए थे जिसका प्राथमिकी उपचार कराया गया।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के नाम
1. श्री सुधीर कुमार पुलिस उपाधीक्षक नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपूर
2. श्री राम बाबू मण्डल. पु०नि० सह थाना प्रभारी एग०जी०एम० थाना
3. पु०अ०नि० अमित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, ओलीडीह ओ०पी०
4. पु०अ०नि० मनोरंजन कुमार, ओलीडीह ओ०पी०
5. पु०अ०नि० विवेक पाल, ओलीडीह ओ०पी०
6. पु०अ०नि० अभिशेक कुमार, ओलीडीह ओ०पी०
7. पु०अ०नि० रवि होनहागा, ओलीडीह ओ०पी०
8. पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार, ओलीडीह ओ०पी०
9. साक्षर आरक्षी 969 बिनय कुमार, ओलीडीह ओ०पी०
10. ओ०पी० के सशस्त्र बल
बरामद सामान की विवरणी
1. तीन पिस्टल
2. सात जिन्दा गोली (पिस्टल का)
3. घटनास्थल से बरामद खोखा 15 पीस
गिरफ्तार व्यक्ति के विवरणी :-
1. दीपू गोराई पिता सूचन गोराई पता-शंकोसाई रोड नं0 01 रिफ्यूजी कॉलोनी थाना ओलीडीह, जिला-जमशेदपुर।
अपराधिक इतिहास
1. मानगो ओलीडीह थाना कांड सं० 267/20
2. मानगो ओलीडीह थाना कांड सं० 267/20
2. धनंजय कुमार सिंह, पिता कौशल सिंह, पता-त्रिलोक चंद, थाना-दिगावारा, जिला-छपरा, बिहार।
3. उमेश कुमार पाण्डेय, उर्फ गुड्डू पाण्डेय, उम्र 38 वर्ष, पिता-विजेन्द्र पाण्डेय, पता-न्यु सुभाष कॉलोनी, थाना-ओलीडीह, जिला-जमशेदपुर।
4. मनोज कुमार सिंह उर्फ लिकलिक, उम्र 38 वर्ष, पिता-स्व० सुरेन्द्र, सिंह, पता-ओल्ड ओलीडीह, न्यु शर्मा लाईन, पण्डित लाईन, थाना ओलीडीह, जिला-जमशेदपुर।
5. रौशन सिंह, उम्र 30 वर्ष, पिता-मनोज कुमार सिंह, पता-बालीगुमा, एन०एच०-33 नियर एग्रिकल्चर फार्मा, थाना-एम०जी०एम० जिला-जमशेदपुर।
6. राकेश सिंह, उम्र-42 पिता-बृज कुमार सिंह, पता-न्यु सुभाष कॉलोनी संजय पथ नियर शितला मंदिर, थाना-ओलीडीह, जिला-जमशेदपुर।
