मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

21अप्रैल को रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान: रामदास सोरेन , विधायक झामुमो

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: April 11, 2024 10:06 AM
Follow Us:
रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रांची के तारा मैदान में आगामी 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन का महाजुटान होगा । इस महारैली को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हाल में हुई। अध्यक्षता घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं नगर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ई डी का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवाया गया और जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार करवाया गया एक भी साक्ष्य उनके खिलाफ नहीं है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 21अप्रैल को इस महारैली को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम से लगभग बीस हजार की संख्या में कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे।

 रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान  रांची प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबन्धन की होगी महाजुटान

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे आयोजित की गई है। बैठक मे इंडिया गठबंधन के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने सोची समझी साजिस के तहत फ़साने का काम किया है और इसे इंडिया गठबंधन और झामुमो नहीं बर्दाश्त करेंगी। विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष कों फसाया है और उनके खिलाफ अभी भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है जिससे यह साबित होता है कि हेमंत सोरेन निर्दोष है। इसी कारण से इस महारैली का आयोजन किया गया है। वहीं जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर विचार कर रही है। साथ ही कहा कि पार्टी के कैडर को ही झामुमो पार्टी टिकट देगी।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष व विधायक रामदास सोरन के साथ पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी , झामुमो नेता मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, सुनील महतो, प्रमोद लाल , पिंटू दत्ता , निमाई मंडल, अरुण प्रसाद, बीर सिंह सुरेन, गोपाल महतो, अरुण सिंह राजा, प्रीतम हेंब्रम , अधिवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता , उज्ज्वल दास , भीषम महतो , कन्हैया रजक सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Comment