Connect with us

TNF News

1971 युद्ध के नायक रहे झपट लाल झा का निधन…परिषद ने दी श्रद्धांजलि।

Published

on

 

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : आज दिनांक 1 अप्रैल, 2021 को बर्मामाइंस निवासी भारतीय सैनिक रहे झपट लाल झा का देहांत हो गया।

बता दें कि स्वर्गीय झपट लाल झा भारतीय थल सेना में 1953 में भर्ती हुए थे और लगभग 19 वर्ष सेवा देने के बाद 1972 में सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की भरपूर सेवा की। वर्ष 1962, 1965 और 1971 में हुए युद्ध के नायक रह चुके थे। दुश्मन देश से लोहा लेने का सौभाग्य हर किसी को नही मिल पाता है और ऐसा दुर्लभ अवसर केवल सिपाहियों को ही प्राप्त होता है। 

आपको यह भी बता दें कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की तरफ से इन्हें युद्ध नायक के रूप में कई मंचों पर सम्मानित किया गया था। गत मंगलवार को बीमार होने की वजह से उनका निधन हो गया। 

यह खबर सुनते ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम सम्मान यात्रा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह वरिष्ठ सदस्य सूबेदार अनिरूद्ध सिंह एवं हवलदार बरमेश्वर पांडेय ने पुष्प चक्र देकर सम्मानित किया। वहीं शहर से बाहर होने की वजह से अन्य पदाधिकारीयों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।  साथ ही भारत माता की जय वीर झपट लाल अमर रहे के नारों से पूरा श्मशान घाट गूंज उठा। आप और आप की देशसेवा को पूरा भारत नमन करता है।

पढ़ें खास खबर– 

Xiaomi ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 11 5G सीरीज को कर दिया है ग्लोबली लॉन्च। 

क्या भारत में शिक्षा का होगा भगवाकरण?

अभी से सतर्क रहें। इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *