मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

15 दिनों में 32 हाईवा जब्त। जिला प्रशासन ने 14 मई की देर रात की बड़ी कार्रवाई, अवैध गिट्टी लदा 9 हाईवा जब्त, अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर होगी लगातार कार्रवाई… उपायुक्त।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 16, 2023 1:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन सख्त

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा। 13 एवं 14 मई की देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के नेतृत्व में पोटका में छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी टीम में कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम-जे० पी० करमाली, संतोष महतो एवं सुमित प्रकाश शामिल थे। अवैध खनिज के भण्डारण एवं परिवहन को लेकर की गई छापेमारी के दौरान ग्राम-बड़ा सिंगदी से पोटका के बीच अवैध गिट्टी से लदा हुआ कुल-9 (नौ) गाड़ियों को जब्त किया गया। जब्ती के क्रम में टास्क फोर्स की टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। जाँच के क्रम में वाहन से खनिज से संबंधित कोई भी कागजात प्राप्त नहीं हुआ। गाड़ी को जब्त करते हुए पोटका थाना को सुपुर्द किया गया। 

जब्त गाड़ी संख्या का विवरणी निम्न प्रकार है :

JH05CQ 3001/ 600 cft

JH05BZ 9055/ 600 cft

JH05BV 6032/ 550 cft

UP95T 3518/ 850 cft

JH05CV 9645/ 600 cft

JH05BX 1196/ 600 cft

JH05CZ 7724/ 600 cft

JH05CM 6107/ 600 cft

JH05AP 4990/ 800 cft

उक्त वाहनों, वाहन के मालिकों एवं चालकों पर अवैध परिवहन करने के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2004 के नियम 54, The Jharkhand Minerals (Prevention of illegal mining, transportation & storage) rules 2017 के नियम 7, 9 एवं 13 के सुसंगत धाराओं के अधीन प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। 

15 दिनों में 32 हाईवा जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन व परिवहन को लेकर चलाये जा रहे जांच अभियान में पिछले 15 दिनों में बहरागोड़ा से बालू लदा 6 हाईवा, पटमदा से बालू लदा 2, चिप्स लदा 6 हाईवा, पोटका से बालू लदा 2, चिप्स के 9 तथा घाटशिला से कोयला लदा 2 व बालू लदा 2 हाईवा जब्त किया गया है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment