मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

10 करोड़ की साइबर चोरी या अधिकारियों द्वारा गबन ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 4, 2021 11:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जी हां दोस्तों, पिछले सप्ताह झारखंड में सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। यह मामला गढ़वा जिला क्षेत्रान्तर्गत का है। जानकारी के मुताबिक साइबर क्रिमिनल्स ने गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के डोमनी नदी में बनने वाली बांध के लिए किसानों से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने हेतु भू-अर्जन विभाग को सरकार से मिले 10 करोड़ रुपये को बैंक खाता से ही उड़ा दिए। जिसे झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम बताया जा रहा है।

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने डोमनी नदी पर बांध बनाने की स्वीकृति दी है, जिसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव की उपस्थिति में किया था। शिलान्यास के बाद बांध निर्माण के लिए भू-अर्जन विभाग द्वारा भूमि-अधिग्रहण शुरू की गई।

सरकार ने मुआवजे के लिए भेजा जिसमें से साइबर क्रिमिनल्स ने 10 करोड़ रुपये की निकासी उस बैंक खाता से कर ली। 

गढ़वा के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि –

‘यह मामला विशेष भू-अर्जन पलामू का है। इस संबंध में पलामू से ही जानकारी ली जा सकती है।’ 

वहीं पलामू के सांसद वीडी राम ने कहा कि-  ‘यह बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी सीबीआइ जांच कराई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके एवं इसमें शामिल लोगों की पहचान हो सके।’ 

जानकारों के मुताबिक यह चोरी साइबर क्राइम नहीं है बल्कि गबन का मामला है जो कि इस विभाग से संबंधित अधिकारियों की मिली भगत का नतीजा है। बहरहाल इसकी जांच पुलिस स्तर से की जा रही है सच और झूठ का फैसला जल्द हो जाएगा और मुजरिम सामने आ जाएंगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment