झारखंड
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद रोज़दारों तक पहुंचाया रमज़ान का तोहफा

जमशेदपुर: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, जो शहर की एक जानी-मानी सामाजिक संस्था है, हर वर्ष जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आती है। इसी कड़ी में इस साल भी रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत के मौके पर ट्रस्ट ने ज़रूरतमंद रोज़दारों के लिए विशेष तोहफा तैयार किया और उनके घरों तक पहुंचाया।
जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाया राशन किट
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावकों और सदस्यों ने मिलकर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों—आजादनगर, ज़ाकिरनगर, जवाहरनगर, कपाली, गौस नगर, बागानशाही और कबीरनगर में रहने वाले जरूरतमंद रोज़दारों तक राशन किट वितरित किया। इस रमज़ान किट में रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें शामिल थीं, जैसे—चना, चना दाल, बेसन, आटा, चावल, चीनी, रिफाइंड तेल, सरसों का तेल, खजूर, आलू, प्याज और नमक।
Read More : गिरीडीह जिला के सरिया अनुमंडल के अछुवाटांड गांव में अज्ञात चोरों का आतंक, लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
ट्रस्ट के सदस्यों की रही अहम भूमिका
इस नेक पहल में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने घर-घर जाकर यह राहत सामग्री पहुंचाई। इनमें ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, ताहिर हुसैन, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मोहम्मद फिरोज आलम, इंजीनियर हाजी फिरोज असलम, मीडिया इंचार्ज साजिद परवेज, मोहम्मद इजाज अंसारी, मासूम खान, अज़ीज़ हसनैन, नादिर खान, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अफताब आलम, इरशाद खान और हाजी अयूब अली शामिल थे।
ट्रस्ट का संदेश: हर जरूरतमंद की मदद करना हमारा कर्तव्य
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि रमज़ान का महीना केवल इबादत का नहीं बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का भी होता है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट हर साल रमज़ान के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करता है ताकि वे भी इस पाक महीने में सुकून से इबादत कर सकें।
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करता है, जिससे समाज के कमजोर तबकों को राहत और सहारा मिलता है।