Connect with us

झारखंड

हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्रालय का विस्तार, जाने इसबार किसे क्या मिला?

Published

on

हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्रालय का विस्तार

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में 12 मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखे हैं। इसके अलावा, वे सभी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं, वह भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।

यह भी पढ़ें : चाईबासा: नशा का अवैध कारोबार सरकार के संरक्षण में हो रहा है- गीता कोड़ा

मंत्रियों का विभागवार विवरण:

1. हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री)
– मंत्रालय: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह कारा विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग

2. चंपाई सोरेन
– मंत्रालय: जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

3. रामेश्वर उरांव
– मंत्रालय: वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग

4. सत्यानंद भोक्ता
– मंत्रालय: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग

5. बैद्यनाथ राम
– मंत्रालय: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

6. दीपक बिरुआ
– मंत्रालय: एससी, एसटी एवं पिछड़ा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग

7. बन्ना गुप्ता
– मंत्रालय: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग

8. इरफान अंसारी
– मंत्रालय: ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग

9. मिथिलेश ठाकुर
– मंत्रालय: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

10. हफीजुल हसन अंसारी
– मंत्रालय: अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

11. बेबी देवी
– मंत्रालय: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

12. दीपिका पांडेय सिंह
– मंत्रालय: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग

इस कैबिनेट विस्तार में विभिन्न विभागों के मंत्रियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं ताकि राज्य के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *