Connect with us

झारखंड

हजारों नगर वासियों को एकता का पाठ पढ़ा गए राष्ट्रवादी वक्ता – पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि के अवसर पर झारखण्ड क्षत्रिय संघ एवं हिन्दू पीठ के संयुक्त प्रयास से पूरे देश मे राष्ट्रवाद का झंडा लहराने वाले प्रखर वक्ता एवं विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेठ का आगमन लौहनगरी में हुआ। 20 अकटुबर 2021 को पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई एवं हिन्दू उत्सव समिति ने बुलाने के लिये संपर्क किया था। मगर उत्तर प्रदेश में कार्यक्रमों में अपनी ब्यस्तता की वजह से नही आये। लगभग चार बाद हम सब शहर वासियों का सपना साकार हुआ। इस गौरमयी पल का शहर के देशभक्तों के साथ साथ पुर्व सैनिकों ने भी भरपूर लाभ उठाये। 

THE NEWS FRAME

राजेन्द्र भवन सभागार में कार्यक्रम के लिये पास की आवश्कयता थी मगर आयोजन समिति ने गौरव सेनानियों लिये तीन लाइन आरक्षित कर दिया था। आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी को पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह शॉल जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला भगवा पट्टा सचिव दिनेश सिंह पुष्पगुच्छ एवं जिला संयोजक राजीव रंजन ने मोमेंटो देकर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम इतना शानदार था कि लोग फेसबुक और अखबार का  आमंत्रण देखकर सैकोड़ों लोग उन्हें सुनने आये। सभागार में सभी फिक्स चेयर भरने के बाद अतिरिक्त सोफा और चेयर की ब्यवस्था की गई थी। उसके बावजूद भी लोग किनारे किनारे तीन घंटे घड़े होकर सुने। ये पुष्पेंद्र जी को सुनने की घोर जिज्ञासा को दर्शाता है। प्राचीन कालखंड से अब तक नए-नए तथ्यों की प्रमाणिक जानकारी पाकर सभागार में उपस्थित दर्शक जोश में तालियां बजाते रहे और भारत माता की जयकारा लगता रहे। यह कार्यक्रम शहर वासियों के लिए एक मिसाल बना। 

कार्यक्रम में तीनों सेना के प्रतिनिधि के रूप में कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा हरेंदु शर्मा सुरेंद्र प्रसाद मौर्य हंसराज सिंह राजेश कुमार महेश कुमार अनुभव सिंह रवि कुमार अमित कुमार राजू रंजन अजय कुमार सिंह कामबाबू रमाशंकर उत्पल  सिन्हा विजय कुमार त्रिपाठी हिमांशु मंडल विवेक कुमार सिंह नरेंद्र कुमार कुंदन सिंह सुनील कुमार मिश्रा राजीव रंजन आनंद पाठक आदि शामिल थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *