Connect with us

सोशल न्यूज़

स्वर्गीय बारू ताम सोए के श्राद्धकर्म के लिए आगे आया भाजपा उलीडीह मंडल, दिया सुखी खाद्य सामग्री का सहयोग।

Published

on

Jamshedpur : शुक्रवार 20 अगस्त, 2021

भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए बूथ 211 के कार्यकर्ता माता राम सोए को उनके भतीजे स्वर्गीय बारू ताम सोए के श्राद्धकर्म के लिए आवश्यक सुखी खाद्य सामग्री भेंट की।

THE NEWS FRAME

बता दें कि विगत कुछ दिनों पूर्व स्वर्गीय बारू ताम सोए का देहांत हो गया था। उनके परिवार में सबसे बुजुर्ग उनके चाचा माता राम सोए ही हैं। गरीबी के कारण वे श्राद्ध कर्म करने में असमर्थ थे। जिसकी सूचना बीजेपी उलीडीह मण्डल को हुई। तथापि श्राद्ध कर्म में खाद्य सामग्री एवं अन्य समान की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के द्वारा किया गया। 

इसमें अभूतपूर्व योगदान उलीडीह मंडल के उपाध्यक्ष बबुआ सिंह का रहा। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, महामंत्री शीतल रजक, जीतू गुप्ता, सोनू कश्यप, राजेश चौबे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पढ़ें खास खबर– 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *