Connect with us

नेशनल

सोने से भी महंगा है यह आम जिसकी सुरक्षा के लिए लगे हैं 4 सिक्योरिटी गार्ड और 6 कुत्ते।

Published

on

दोस्तों, क्या आप ने दुनिया का सबसे महंगा आम देखा है?

नहीं, तो बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा आम हमारे देश भारत के मध्य प्रदेश राज्य में पाया गया है। जो कि जापानी मियाज़ाकी के नाम से जाना जाता है।

यह आम मध्य प्रदेश के एक दंपति के घर में मिला है। उस दंपति का नाम है रानी और संकल्प परिहार।  इन्होंने ही इसे लगाया था। ये आम देखने में रूबी रंग के हैं। जिन्हें जापानी मियाज़ाकी के नाम से संबोधित करते हैं।

THE NEWS FRAME

मियाज़ाकी आमों को दुनिया में सबसे महंगी नस्लों में से एक माना जाता है।  इंटरनेट पर इसकी कीमत को लेकर बहुत सारी जानकारी मिल जाएगी। जिसमें से एक जापानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी।

क्या आप मियाज़ाकी आम के बारे में जानते हैं?

आपको बता दें कि यह आम जापान के मियाज़ाकी शहर में उगाए जाते हैं।  एक आम का वजन 350 ग्राम से भी अधिक होता है। यह मीठा और स्वादिष्ट होता है। इस आम में एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड भी होता है। इनके पौधे अप्रैल और अगस्त के दौरान उगाए जाते हैं।

एमपी के इस किसान दंपति के अनुसार, पिछले साल ही कुछ चोरों ने उनके बागीचे से आम तोड़ने की कोशिश की सही। तब उन्हें पता चला कि उनके बागीचे में लगा यह आम दुर्लभ प्रजाति का है। अब दंपति ने इन दुर्लभ पेड़ों और अपने बागीचे की सुरक्षा के लिए 4 सिक्योरिटी गार्ड और 6 कुत्तों लगा दिए।

दंपति ने इस दुर्लभ किस्म के आम को अपने बागीचे में लगाया कैसे? इस बारे में वे बताते हैं कि वे कुछ पौधे खरीदने के लिए चेन्नई जा रहे थे, उस समय एक आदमी उन्हें ट्रेन में मिला और उसी ने उन पोधों को दिया था। ये पौधे देते समय उसने कहा था “अपने बच्चों की तरह इन पौधों की देखभाल करना।”

तो इन उन पोधों को हमने अपने बागीचे में लगा दिया। 

तबतक वे यह नहीं जानते थे कि ये वास्तव में किस प्रजाति के हैं। संकल्प ने इस आमों का नाम अपनी मां के नाम पर दामिनी रखा है।

उनके अनुसार मुंबई का एक जौहरी केवल एक आम के लिए 21,000 रुपये देने को तैयार है। फिलहाल उन्होंने अभी तक इसे किसी को भी बेचने का मन नहीं बनाया है।

पढ़ें खास खबर– 

पुरानी पीठ के निचले हिस्से में दर्द घातक हो सकता है, इसमें योग से लाभ मिल सकता है।

सावधान कोवैक्सीन टीका में नवजात बछड़ा का सीरम है। जानें कोवैक्सिन बनता कैसे है?

वैक्सीनशन को लेकर आई बड़ी खबर- सरकार के पास पर्याप्त टीके नहीं हैं इसलिए समयांतराल बढ़ा दिया गया है।

स्वप्नदोष और कब्ज की शिकायत दूर करे – बद्ध पद्मासन।

कुंडलिनी शक्ति जागृत करे – सिद्ध बद्धपद्मासन।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *