Connect with us

क्राइम

सोने की चैन छीनने और चोरी का चैन खरीदने वाला गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मनोरमा देवी उम्र करीब 60 वर्ष, पति स्वर्गीय हरिशंकर सिंह, पता थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के बयान के आधार पर प्रतिवेदित किया गया है। कांड के अनुसंधान के क्रम में दुबराज किस्कु, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता छोटाराय किस्कु, पता रामनगर, पोस्ट टाटानगर, थाना बागबेड़ा जिला पूर्वी सिंहभूम एवं रवि तानसाई, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० अजय तानसाई, पता रामनगर थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के द्वारा छिनतई करने की बात प्रकाश में आई है। 

THE NEWS FRAME

उक्त अपराधकर्मियों से पूछताछ के क्रम में इस काण्ड में अपना अपराध स्वीकार किये है। जिनके स्वीकारोक्ति बयान में बताये कि इस काण्ड में छिनतई करने के उपरांत छिनतई किये सोने के चैन को एक अन्य अपराधकर्मी सुखलाल मुंडा उर्फ पोपो मुंडा उम्र 28 वर्ष पिता अर्जुन मुंडा पता लाल बिल्डिंग, नियर पानी टंकी, थाना बागबेड़ा जिला पूर्वी सिंहभूम को खपाने के लिए दिए है। जिसके बाद अपराधकर्मी सुखलाल मुंडा उर्फ पोपो मुंडा को पकड़ा गया तथा उक्त पकड़ाए अपराधकर्मी से पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किये है तथा इनके निशानदेही पर इस काण्ड में छिनतई गए सोने के चैन को अपराधकर्मी सुखलाल उर्फ पोपो मुंडा के घर से बरामद किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *