Connect with us

झारखंड

सैन्य मातृसक्ति ने धूमधाम से मनाया ‘मिलन सह सावन महोत्सव’

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन सिदगोड़ा स्थित सभागार में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सावन महोत्सव के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले मिली। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। संगठन की अध्यक्ष मंजुला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया।विषय प्रवेश देते हुए श्रीमती विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है। इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे।

THE NEWS FRAME

समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमाम महिलाओं नें हरे रंग के परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया! सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर सावन का स्वागत किया। सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता एवं अंत में सावन क्वीन का चयन तीनों मुख्य अतिथियों द्वारा मिलकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में एलबीएसएम की प्रोफेसर चंदन जयसवाल, पत्रकार अन्नी अमृता एवम समाजसेवी दलबीर कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

THE NEWS FRAME

इस दौरान आकर्षक साड़ियों में महिलाएं सजीं थी एवं महिलाओं ने नृत्य और रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें रूप सज्जा, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित संगीत का आयोजन किया गया| संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला ने कहा कि सावन महीना काफी पावन होता है और हमें प्रकृति के करीब ले जाता है। भारतवर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है। इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उर्जा का संचार करते हैं। आयोजित कार्यक्रम का उद्येश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास् एवं भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक उसके महत्व को बताना और लोगों को जागरूक करना है। धन्यवाद ज्ञापन संगीता शर्मा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में सैन्य मातृशक्ति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव के विजेता रहीं – 

सावन क्वीन – विनीता

मेहंदी प्रतियोगिता – सविता

नृत्य प्रतियोगिता –  बरखा सिंह

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वेता, पूनम, शर्मिला, अनुपमा, रूबी, मुस्कान, स्वेता, रिंकी, पिंकी, रीना, मृदुला, माधुरी ओझा,  सुनीता, शर्मीला, सीमा सिंह, भावना, उर्मिला, अर्चना, अंजू, सीमा, कंचन, नीलू, अंतिमा, वीना, शर्मिला, रेखा, राधिका, सरिता प्रतिमा शर्मा, रीना सिंहा, श्वेता सिंह, स्वाति, सरोज सिंह, पुनम, पूजा सिन्हा सहित 70 सैन्य मातृशक्ति: सदस्य शामिल रही।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *