Connect with us

झारखंड

सैनिक शौर्य सम्मान प्रतिभा सम्मान 2023 में पहुंचे भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल, दुर्गा राव,धीरज कुमार झा और वेद प्रकाश।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल, दुर्गा राव,धीरज कुमार झा, वेद प्रकाश आज दिनांक:30/7/23 स्थान: राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम साकची में पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं सैल्यूट तिरंगा की ओर से सैनिक शौर्य सम्मान प्रतिभा सम्मान 2023 का कार्यक्रम किया गया, जिसमें श्री राजेश झा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई 26/11 ताज होटल में अटैक के नायक एन एस जी कमांडो सुरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक दिल्ली कैंट) के मौजूदगी में सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें हमारे संगठन को आमंत्रण किया गया था और हमारे संगठन की ओर से श्री सुरेंद्र सिंह जी को देश के वीरता का पुरुष मानते हुए उनको  पुष्प गुच्छ शॉल प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया। 

THE NEWS FRAME

उस दिन घटी घटनाओं को अपने जुबानी से बताया गया की 26/11 घटी आतंकवादियों से किस तरीके से मुठभेड़ का सामना किया गया, किस तरीके से रेस्क्यू करके होटल में ठहरे अतिथियो को बचाया गया, उन बातों को बताया गया जिसे सुनकर हमें भी काफी दुख पहुंचे और पुराने राजनेताओं के द्वारा किस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया जो की शर्मिंदगी एवं शर्मनाक है, इस तरीके से अगर किसी वीरता पुरुष के साथ घटनाएं घटती है तो हम सभी देशवासियों को शर्मिंदा होगी साथी उन्होंने अपने जान का प्रवाह ना करते हुए उन आतंकवादियों का सामना किया गोली बारूद से क्षति पहुंचा  और गोली लगने के बावजूद भी आतंकवादियों का सामना करता रहा।

आज के कार्यक्रम के आयोजनकर्ता श्री नीरज सिंह जी को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहते हैं इस तरीके से कार्यक्रम करके हमारे देश के सैनिक नौजवानों को एवं उनके परिवारों को सम्मानपूर्वक याद करके स्थान देना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *