Connect with us

झारखंड

सिंहभूम चैम्बर में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहन्ती ने व्यवसायियों से सीधा संवाद किया

Published

on

समीर मोहन्ती

जमशेदपुर : झामुमो के लोकसभा प्रत्याशी और बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहन्ती ने सिंहभूम चैम्बर में व्यवसायियों और उद्यमियों से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड के व्यापार और उद्योग के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़े :सिंहभूम चैम्बर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी का व्यवसायी उद्यमियों के साथ होगा सीधा संवाद

चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के एक साथ गठन की बात करते हुए कहा कि झारखंड पिछड़ गया है। उन्होंने जमशेदपुर में एयरपोर्ट, उच्च चिकित्सा सुविधा, बड़े औद्योगिक संस्थान और उच्च शिक्षण संस्थान की मांग की।

समीर मोहन्ती

परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि झारखंड में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इसके विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। विधायक समीर मोहन्ती ने कहा कि चैम्बर द्वारा उठाई गई मांगें जमशेदपुर के विकास के लिए जरूरी हैं और उन पर काम किया जाएगा।

बैठक में झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्यमी किसी भी देश और राज्य की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

इस बैठक में अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *