झारखंड

सिंहभूम चैम्बर में एल एंड टी सुफीन के सहयोग से आयोजित होगा नवीन तकनीक के सहयोग से व्यापारिक एवं औद्योगिक उन्नति पर परिचर्चा का आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

व्यापारियों एवं उधमियों को मिलेगा एक बहुउपयोगी डिजिटल प्लेटफार्म

वर्तमान व्यापारिक परिदृश्य में आधुनिकता के साथ तालमेल स्थापित कर अपनें व्यापार एवं उद्योग को सफलता दिलवाने के उद्देश्य से  सिंहभूम चैम्बर सभागार में मंगलवार, दिनांक 13 फरवरी को संध्या 6.00 बजे से एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है जो लार्सन एंड टूब्रो सुफीन के सहयोग से किया जायेगा।  परिचर्चा में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को  वैश्विक स्तर पर जारी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने हेतु  पोर्टल में निबंधन कराकर देश के किसी भी हिस्से में अपने उत्पादों की खरीद बिक्री का मार्ग बताया जाएगा।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर हमेशा से अपने सदस्यों के साथ-साथ व्यापारियों उद्यमियों के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है। इसी उददेश्य से टूब्रों सफीन के साथ उक्त परिचर्चा का आयोजन चैम्बर भवन में किया गया है।  

उपाध्यक्ष, (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी एवं उपाध्यक्ष उद्योग पुनीत कांवटिया ने जानकारी देते हुये कहा कि एम.एस.एम.ई. सेक्टर को जिस गति से आगे बढ़ना चाहिए उस गति से उनका विकास नहीं हो पा रहा है।  उन्हें अपने बाजार तलाशने में मशक्कत करनी पड़ रही है।  और इसमें उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऑनलाइन एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये वे अपने उत्पादों को कहीं भी बेच और खरीद सकते हैं।  जिसमें उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एम.एस.एम.ई क्षेत्र की कंपनियां कैसे अपने व्यापार को ऑनलाइन के माध्यम से और अधिक बढ़ा सकता है इसपर विस्तृत रूप में टूब्रो सफीन के अधिकारी जानकारी देंगे। 

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी एवं साचिव (उद्योग) विनोद शर्मा ने कहा कि इस परिचर्चा में पोर्टल में रजिस्टेªशन करने के तरीके और उनके फायदे के बारे में विस्तृत रूप में टूब्रो सफीन के अधिकारी जानकारी देंगे।  और ऑनलाइन बिजनेस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के तरीकों की भी जानकारी देंगे।  जो सदस्यों के लिये काफी लाभप्रद होंगे।  

चैम्बर के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने भी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस बहुपयोगी परिचर्चा में भाग लेकर इसका लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version