Connect with us

झारखंड

सिंहभूम चैम्बर का प्रयास रंग लाया, कोल्हान (पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला) में रेल डिब्बे असेंबल कारखाना लगाने का उद्योग विभाग को मिला प्रस्ताव

Published

on

सिंहभूम चैम्बर जमशेदपुर

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि कोल्हान में रेल डिब्बे के असेंबल करने का प्रस्ताव एक कंपनी के द्वारा झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को दिया गया है ऐसी जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से हुई है जिसकी पुष्टि समाचार पत्रों के माध्यम से भी हुई है। यह सिंहभूम चैम्बर के साथ ही जमशेदपुर वासियों के लिये भी हर्ष का विषय है।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स कोल्हान के चहुंमुखी विकास के लिये सतत प्रयासरत रहा है। इसके लिये कोल्हान में जमशेदपुर के आस-पास सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियों की स्थापना को लेकर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केन्द्रीय मंत्रियों से मांग की जाती रही है। ताकि जमशेदपुर का विकास और अधिक तीव्र गति से हो सके। जमशेदपुर की गिनती देश के बड़े औद्योगिक शहरों के रूप में होती है। लेकिन यहां के औद्योगिक प्रतिष्ठानें अपने बाजार के रूप में कुछ बड़ी कंपनियों पर ही वर्षों से निर्भर है। सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियों की स्थापना से इन्हें एक नया बाजार मिलेगा और इनका उत्पादन और अधिक तीव्र गति से होगा। जिससे झारखण्ड ही नहीं पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा।

Read More : स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति व समता साहित्य ज्ञान रत्न अवार्ड 2025 से श्री प्यारे लाल साहू जी सम्मानित ।

अध्यक्ष ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले वर्ष अप्रेल महीने में माननीय रेलवे मंत्री श्री अश्विन वैष्णव से मिलकर रेलवे के पार्ट्स बनाने से जुड़ी कंपनी की स्थापना की मांग रखी थी। जिसपर माननीय रेल मंत्री ने चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था। जिसका परिणाम है कि एक प्रतिष्ठित कंपनी के द्वारा झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को रेल डिब्बे असंेबल करने वाले प्लांट लगाने हेतु लगभग 200 एकड़ जमीन की मांगी रखी गई है। इससे जमशेदपुर विकास की ओर अग्रसर होगा और बड़ी मात्रा में यहां के युवाओं के लिये रोजगार उत्पन्न होगा। दूसरी ओर राज्य एवं केन्द्र के राजस्व में भी वृद्धि होगी। अध्यक्ष ने कहा माननीय रेल मंत्री के द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को दिये गये आश्वासन का एक परिणाम यह भी हुआ है कि सरायकेला के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान को वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच निर्माण की जिम्मेदारी भी मिली है।

मानद महासचिव मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने कहा कि रेल डिब्बे असेंबल प्लांट स्थापना हेतु मांगी गई जमीन पर राज्य सरकार के उद्योग विभाग को त्वरित कदम उठाते हुये इसे पूरा करना चाहिए। अगर इसकी स्थापना यहां होती है तो जमशेदपुर के औद्योगिक विकास में चार चांद लगेगा और यह यहां के लोगों के लिये वरदान साबित होगा। वहीं उद्यमी व्यवसायियों को एक नया रास्ता मिलेगा।

चैम्बर पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपुकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल रिंगसिया के अलावा चैम्बर सदस्यों ने भी उद्योग विभाग से मांग की है कि एक कंपनी द्वारा रेल डिब्बे असेंबल प्लांट हेतु जमीन की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुये इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *