Connect with us

झारखंड

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के सौजन्य से केयर नेत्रम द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के सौजन्य से  केयर नेत्रम द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान कल 243 लोगों का डॉक्टर के द्वारा नेत्र जांच कर जीरो से 16 साल तक के बच्चे को निःशुल्क 23 चश्मा एवं 16 से ऊपर वाले लोगों को 27 चश्मा बहुत ही कम रियायत दर पर दिया गया। वहीं 13 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष बारी मुर्मू , उपाध्यक्ष पंकज सिंहा , एलबीएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक झा, जदयू के मनोज मांझी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, योगा शिक्षिका रीमा जायसवाल, समाजसेविका चंदन जायसवाल एवं बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह शिविर में पहुंचकर बच्चों और बुजुर्गों को चश्मा पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस दौरान एलबीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक झा अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं पंकज सिंहा सहित आए हुए अतिथियों को शा‌‌ल देकर सम्मानित किए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने जनहित में इस तरीका के कार्य किए जाने पर उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दी है वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए हैं जो की काफी सराहनीय है।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि  इसके पूर्व बागबेड़ा कॉलोनी के शहीद मैदान एवं रामनगर में इस शिविर के माध्यम से सैकड़ो लोग लाभान्वित हो चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

 इस मौके पर सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के संचालनकर्ता राकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य गीता देवी, कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, समाजसेवी विशाल सिंह, सुनील सिंहा, विकास, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *