Connect with us

झारखंड

सामाजिक संस्था आत्मरक्षा ने 251 जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कम्बल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

जमशेदपुर एवं आसपास क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से कार्यरत सामाजिक संस्था आत्मरक्षा की ओर से दिनांक 2 एवं 3 दिसंबर की मध्य रात को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 251 जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके उनके बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा बारीडीह, टिनप्लेट, गोलमुरी, साकची, बिस्टुपुर, मानगो, जुगसलाई, स्टेशन, आदित्यपुर एवं गम्हरिया सहित अन्य क्षेत्रों के जरूरमंद लोगों कंबल प्रदान किया गया। संस्था के लोगों ने कंबल वितरण के लिए चार टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण करके यह मानवता पूर्ण कार्य संपन्न किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आत्मरक्षा परिवार के सभी सदस्यों ने श्रमदान एवं अंशदान किया। यह संस्था जमीनी स्तर पर आगे भी कई सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों को करने को तत्पर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *