Connect with us

सोशल न्यूज़

सामाजिक कार्य और मानव सेवा के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के हाथों एवं जिला प्रशासन की ओर से ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट हुआ सम्मानित।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 27 जनवरी, 2023

सामाजिक जीवन के कुछ ख़ास पहलुओं में शामिल है- समाजसेवा। और इसे चरितार्थ करते हुए जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट सबसे अग्रिम पंक्ति में स्थित है। संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया अतुलनीय कार्य वास्तव में लोगों को सामाजिक सुधार के प्रति प्रेरित करता है एवं अन्य संस्थाओं के लिए अनेक उदाहरण पेश करते हुए समाजिक जीवन के मूल तत्वों में सुधार को आगे बढ़ाता है।

संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की समाज में लगातार सेवा भावना को देखते हुए वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के हाथों एवं जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

THE NEWS FRAME

आपको बता दें की यह सम्मान किसी एक दिन की मेहनत के बदले नहीं दिया गया बल्कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सेवा देने का परिणाम है। संस्था के सदस्यों द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन ने बखूबी समझा है।  

आपको यह जानना चाहिए कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा पिछले कई महीनों से जिला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में रह रहे मरीजों, अभिभावक, रिश्तेदार और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन एवं पानी का वितरण किया जा रहा है। स्लम और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल सहित शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम करते हुए दवाई एवं पढ़ने-लिखने के साधनों का वितरण भी किया जाता रहा है। ठंढ के दिनों में जगह -जगह अलाव जलाते हुए, ठिठुर रहे लोगों को कम्बल की गर्माहट देने का भी कार्य किया है। वहीं समय -समय पर समाज में पुलिस, प्रशासन  और आम लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित करने हेतु भी सक्रियता दिखाई है। चाहे बाढ़ पीड़ित क्षेत्र हो या फिर किसी महामारी में समाज की सेवा करनी हो। संस्था के सदस्य सदैव इसके लिए तत्पर रहते हैं। 

बता दें कि संस्था के सदस्यों में मुख्य रूप से शामिल हैं अध्यक्ष मतिनूल हक अंसारी, कमेटी सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, डॉ मो. ताहिर हुसैन, मो. इजाज, मो. शमीम, शाहिद परवेज़, अफताब आलम, मोइनुद्दीन अंसारी, अनिल मंडल, अयूब अली, सैयद असिफ अख्तर, मासूम खान, हाजी सिद्दीक अली एवं हाजी अयूब अली, अनिल कुमार मौर्य एवं अन्य साथी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *