TNF News
साकची बाजार मास्टर ऑफिस में ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु लगाया गया विशेष कैंप
जमशेदपुर | झारखण्ड
दिनांक -02.05.2023 को बाजार मास्टर ऑफिस, साकची मार्केट ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अ०क्षे०स० के निर्देश पर यह विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें आज 11 नए लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन लिया गया साथ ही 4 रिन्यूअल के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। यह कैंप अगले दो दिनों तक चलाया जाएगा। जिन दुकानदारों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस अब तक नहीं बना है वे इस कैंप में आ कर अपना आवेदन दे सकते है,
ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु निम्न दस्तावेदजो की होगी आवश्यकता
1. आधार कार्ड की छायाप्रति
2. दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान का रेंट एग्रीमेंट
3. बिजली का बिल
4.अगर पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनरशिप डीड व कंपनी का पैन कार्ड। इस विशेष कैंप में परिक्षयमान विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अ.क्षे.स. श्रीमती संतिष्णी मुर्मू, नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया एवं स्पेरो सॉफ्टटेक की टीम मौजूद थी।