सोशल न्यूज़
साई सेवा, स्वच्छता सेवा तथा समाज सेवा तीन अहम मूलमंत्र हैं समाजसेवी रवि शंकर के।
Jamshedpur : रविवार 20 मार्च, 2022
साई सेवा, स्वच्छता सेवा तथा समाज सेवा इन तीन मूल मंत्रों के साथ जमशेदपुर, मानगो के समाज सेवी रवि शंकर केपी पिछ्ले 15 वर्षो से लगातार मानगो क्षेत्र की जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।
इस दौरान कई परेशानियों का सामना करते हुए कभी अपने लक्ष्य से हटे नहीं। उन्होंने इस दौरान कई लोगों की मदद की।
उनका मुख्य उद्देश्य जनता को जागरूक करना तथा केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं को जनता तक आसानी से पहुंचाना है।
उन्होंने प्रेस के माध्यम से जनता को आह्वान करते हुए कहा की सरकार पूरी तरह कृतसंकल्पित है की जनता की सेवा करे लेकिन पूरी तरह जागरूक नहीं होने के कारण हम सरकारी सुविधा का लाभ नहीं ले पाते।
वरीय उप निदेशक, राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड।