Connect with us

क्राइम

साइबर अपराधियों का बड़ा अड्डा बना देवघर। झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी करते थे अपराध।

Published

on

क्या देवघर बना है, दूसरा जामताड़ा? एक समय झारखंड का जामताड़ा वर्ल्ड फेमस साइबर क्राइम स्पेस बन चुका था। 

देवघर : आज देवघर साइबर पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए स्वयं की काबिलियत को साबित कर दिया है। पकड़ाए सभी अपराधी मधुपुर, सारठ और पथरौल थाना क्षेत्र से हैं। 

ये सभी शातिर साइबर अपराधी है। इनके पास से कुल 23 मोबाइल, 28 सिमकार्ड और 5 एटीएम  बरामद किया गया है। इनमें से पकड़ाए तीन का आपराधिक इतिहास रहा है। 

THE NEWS FRAME

ये इतने शातिर हैं कि लोगों को यूपीआई कस्टमर केयर अधिकारी या बैंक अधिकारी बन कर लुटाते थे। पकड़ाए अपराधी झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी करते हैं ठगी।

इससे ठीक पहले दिनांक 15 जुलाई, 2021 को भी देवघर पुलिस ने 8 साइबर अपराध से जुड़े लोगों को पकड़ा था और ये सभी अपराधी मधुपूर, सोनाराय- ठारी, पालाजोरी, एवं करौ थाना क्षेत्र से पकड़े गये थे। ये शातिर अपराधी बड़ी ही चालाकी से साइबर अपराध किया करते थे। इनके पास से 11 मोबाइल, 2 ए टी एम और एक बैंक पासबुक प्राप्त किया गया था।

अब सवाल उठता है कि क्या देवघर बना है, दूसरा जामताड़ा? एक समय झारखंड का जामताड़ा वर्ल्ड फेमस साइबर क्राइम स्पेस बन चुका था। जिसपर न जाने कितनी फिल्में बनी। कितने रिसर्च हुए। लेकिन चौकानें वाली घटनाएं तो अब हो रही हैं जिसमें यह खुलासा हो रहा है कि बाबा नगरीय देवघर भी जामताड़ा से पीछे नहीं है। क्योंकि लगातार साइबर अपराधी अब देवघर से पकड़ा रहे हैं। 

झारखंड का यह साइबर गैंग एक ही टीम से हैं या अलग, इसका खुलासा जल्द हो जाएगा।

पढ़ें खास खबर– 

कोडरमा पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने का गुण सीखा।

आरम्भ होगा इन्वेंसन का अंतरराष्ट्रीय मेला : Expo 2020 Dubai

झारखण्ड विधानसभा परिसर में 72वाँ वन महोत्सव मनाया गया।

दुनियाँ की दो ऐसी तस्वीरें जो आप से पूछेंगी की हमारा क्या कसूर था? जवाब होगा तो दीजिएगा जरूर।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *