Connect with us

झारखंड

सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Published

on

THE NEWS FRAME

सरिया : सरिया प्रखंड में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय विधायक नागेंद्र महतो जी के पुत्र रवि महतो जी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, अबुवा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं और अड़चनों को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के जनता के प्रति उदासीन रवैये और अभद्र व्यवहार की शिकायत भी की। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी शिकायतें नहीं आएंगी।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सरिया अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व प्रमुख से बदतमीजी

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत मंडल, पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा नेता बबलू मंडल, बिनोद यादव, अमित आनंद, नरेश रजक, मुकेश यादव, संतोष मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह बैठक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को सुलझाने और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *