मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

समाजसेवी डॉ0 हरिबल्लभ सिंह “आरसी” का नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125 वीं जयंती पर हुआ सम्मान…

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 23, 2022 10:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 23 जनवरी, 2022

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर डॉक्टर श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान बिस्टुपुर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रधान सचिव डॉ0 हरिबल्लभ सिंह “आरसी” ने भारत के गौरवमयी इतिहास का वर्णन अपने शब्दों में किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारतीय स्वतंत्रता में अतुल्य सहयोग को याद किया। 

देश के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र का जन्म 23 जनवरी 1897 में कटक में हुआ था। अव्वल दर्जा में शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी नेता जी ने सांसारिक एवं परिवारिक सुख भोग से हटकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने का मार्ग चुना। कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कुशल नेतृत्व और संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने अपने देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी हजारों की सेना खड़ी कर दी। 

THE NEWS FRAME

14 अप्रैल 1944 को मोईरंग चौकी को आजाद कराया जहां आजाद हिंद फौज ने अपना पहला तिरंगा फहराया था। सैनिकों एवं देश के युवाओं के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमेशा प्रेरणा स्रोत एवं देश प्रेम का भाव पैदा करने में हमेशा सहयोगी रहेंगे। आज के कार्यक्रम में डॉ0 जंगबहादुर पांडेय डॉ0 कन्हैयालाल अग्रवाल डॉ0 राजीव नयन पांडेय उपस्थित थे। विद्या वाचस्पति पुरस्कार से सम्मानित डॉ0 कन्हैया लाल एवं डॉ0 राजीव नयन पांडेय का सम्मान डॉ0 हरिबल्लभ सिंह “आरसी” ने किया। महान शिक्षाविद साहित्यकार एवं राष्ट्र के लिए युवाओं का चरित्र निर्माण करने वाले अनुभवी शिक्षकों का संबोधन राष्ट्रहित में सुनने का सुंदर अवसर प्राप्त हुआ। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने सैनिकों के प्रेरणा स्रोत नेताजी के जीवनी एवं मोईरंग की युद्ध कथा एवं पूर्व सैनिकों का राष्ट्र निर्माण में अनवरत मिलने वाली सहयोग की चर्चा की, साथ ही निस्वार्थ समाज सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के शुभ चिंतक के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाले डॉ0 हरिबल्लभ सिंह आरसी को प्रशस्ति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान आमबागान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं लौह नगरी के देशभक्तों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। 

भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ पूरा वातावरण गूंजता रहा… कार्यक्रम का संचालन डॉ श्याम लाल पांडेय ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला मंत्री दिनेश सिंह,  राजीव रंजन,  हंसराज सिंह, विजेंदर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विवेक कुमार, दीपक कुमार मलिक, मनोज ठाकुर, सियाराम दुबे, जयदीप दास, कन्हैया कुमार, राजकुमार कसेरा, अभय सिंह, प्रमोद कुमार, बबली, रवि सिंह, सोनू सिंह एवं अन्य सहयोगी साथी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment