Connect with us

झारखंड

समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई के प्रयास से जन कल्याण संघ की टीम के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया

Published

on

समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई के प्रयास से जन कल्याण संघ की टीम के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर के जन कल्याण संघ के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई इन दिनों मौसमी बीमारी और टाइफाइड के कारण बीमार हैं। जिसके कारण वे क्षेत्र का दौरा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उनका सामाजिक कार्य अभी भी जारी है। चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोड़ांग पंचायत के गेलियालोर गांव में राउतु समदड़ की मौत की सूचना मिलने पर उन्होंने जन कल्याण संघ के सदस्यों को मृतक राउतु समदड़ के घर भेजकर आर्थिक मदद की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जन कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि गेलियालोर गांव निवासी राउतु समदड़ पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिसके कारण राउतु समदड़ की मौत हो गई। संघ के सदस्यों ने इसकी जानकारी जन कल्याण संघ के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई को दी। जिसके बाद समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने अपने संगठन के सक्रिय सदस्य वीर सिंह हांसदा, रामराय सामड्ड, जयश्री हेम्ब्रम, लक्ष्मी बेसरा, संतोष सिंहदेव के साथ गेलियालोर गांव भेजा।

यह भी पढ़ें : “चक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन”

संगठन के सदस्यों ने गेलियालोर गांव पहुंचकर मृतक राउतू सामड्ड से मुलाकात की और उसे सांत्वना दी। साथ ही समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई द्वारा भेजी गई राशि देकर आर्थिक सहयोग भी किया।

इस संबंध में संगठन के सदस्यों ने बताया कि स्वयं बीमार होने के बावजूद भी समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई क्षेत्र की जानकारी रखते हुए लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। आर्थिक मदद पाकर राउतू सामड्ड की पत्नी ने भी समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई के प्रति आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *