सखियों की ओर से सावन की धूम।

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सावन के पावन महीने में उत्साह और आनंद के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को याद करते हुए, इस महीने में सखियों की ओर से सावन की धूम रही. इस समय का आनंद लेते हुए सखियों के संग सावन मिलन का आयोजन कदमा स्थित अनिल सूर पथ कोजी कॉर्नर रेस्टोरेंट में मनाया गया. वही सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. जिसमें विभिन्न तरह के  डांस, क्विज, एवं कैटवॉक किया गया. इसमें सभी महिलाओं ने बहुत इंजॉय किया, इस कार्यक्रम में लगभग 20 से ज्यादा महिलाएं शामिल थे इस कार्यक्रम  में मुख्य रूप से पूनम जायसवाल, सोम सिंह मेहरा, शांति, पूनम, बाला चंद्र रानी और कई सखियां शामिल हुई। 

THE NEWS FRAME

Leave a Comment