Connect with us

TNF News

शहर में पारंपरिक और गाइडलाइन के तहत किया जा रहा है मूर्ति विसर्जन।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 15 अक्टूबर, 2021

दुर्गापूजा के महादशमी के दिन आज शहर में दुर्गा माँ की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक तरीके से पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। विसर्जन का कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किया जाना है। किंतु कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगरनिगम और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 

डिमना लेक के विसर्जन स्थल पर मानगो नगर निगम ने ग्रीन कैप्स, डू नॉट मिक्स कैंपेन चला रखा है। वहीं जमशेदपुर अक्षेस स्वर्ण रेखा नदी के किनारे इसकी व्यवस्था दुरुस्त कर रखी है। 

बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा लोगों से नदियों को साफ रखने का आवाह्न किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं से आग्रह किया जा रहा हैं कि मूर्ति तथा अन्य पूजन सामग्री को नदी में ना बहाये। जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *