सोशल न्यूज़
शहर में दिनोंदिन बढ़ते अपराध और गिरती विधि व्यवस्था के संबंध में भाजमो जमशेदपुर महानगर ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन। विधायक सरयू राय के व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह ने शहर के व्यावसायियों, कर्मचारियों, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Jamshedpur : मंगलवार 15 फरवरी, 2022
बिस्टुपुर छगन लाल दयाल जी संस के कर्मचारी से दिनदहाड़े 32 लाख रुपये लूट के मामले में भाजमो जमशेदपुर महानगर ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह के नेतृत्व में जिला के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और सीटी एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल शहर में बढ़े अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की।
आकाश शाह ने मीडिया के सामने वीडियो में कही महत्वपूर्ण बात:
इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, जिला मंत्री अमर भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, साकची प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी,अनुसूचित जनजाती मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री जितेंद्र सोनानी, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, सैंती रजक, निरज साहु, प्रवीण दुबे, विमलेंदु ठाकुर, संजय सिंह, मार्टिन लेजरस, बेदी शर्मा, त्रिलोचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।