Connect with us

क्राइम

शहर के सना कॉम्पलेक्स, आमबगान, साकची में होटल के आड़ में अवैध देह व्यापार

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

दिनांक 26.10.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सुविधा होटल, सना कॉम्पलेक्स, आमबगान, साकची में होटल के आड़ में अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। उक्त प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू पुलिस अधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू टीम के साथ समय 19:00 बजे थाना से प्रस्थान किया सुविधा होटल, सना कॉम्प्लेक्स, आमबगान के पास पहुंचों एवं सुविधा होटल में सुनियोजित ढंग से रेड किया गया। रेड के क्रम में होटल के मालिक एवं स्टाफ को एक जगह पर रोक कर रखा गया। 

होटल के मालिक कैसर आलम एवं उनके स्टाफ से पुछताछ किया गया तो उनलोगो के द्वारा बताया गया कि हमलोगो के द्वारा होटल में अवैध देह व्यापार करने के लिए अलग अलग जगह से मजबुर युवती एवं महिलाओ को पैसे का प्रलोभन देकर बुलाया जाता है, जो लड़की काम करने आती है. उससे यौन संबंध बनाने के लिए आने वाले ग्राहको से ज्यादा पैसा लेकर युवती एवं महिलाओ को प्रति ग्राहक 1000/-रू0 दिया जाता है साक्ष्य के रूप में होटल के रजिस्टर, डी०भी०आर०, होटल के कमरो से आपतिजनक समान एवं पकड़े गए व्यक्ति के पास से मोबाइल को दो स्वतंत्र गवाह संजय कुमार एवं इमरान अंसारी के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। 

होटल के मालिक कैसर इमाम उम्र 54 वर्ष, पे० स्व० अब्दुल सतार, पता 102, ठाकुरबाडी रोड, साकची एवं होटल स्टाफ 01 अरसद आलम, उम्र 28 वर्ष, पे० सफीक अहमद, पता मं.न. 16, रोड नं0 14, अजाद बस्ती थाना अजादनगर 02 वासुदेव घोष, उम्र 52 वर्ष, पे0 स्व० अलोकनाथ घोष, पता गुडाछंदा, पो० कुकराजोल, थाना गंगाजल घाटी, जिला बाकुड, पश्चिम बंगाल, 03. राजकुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, पे० सत्रोधन यादव, पता मन 1532, न्यु गवाला बस्ती सोनारी के विरूद्ध धारा 290 भा०द०वि० एवं अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5 के अंतर्गत काड दर्ज किया गया।

गिरफतार प्राथमिकी अभियक्तः-

01 कैसर इमाम उम्र 54 वर्ष, पे० स्व० अब्दुल सतार पता 102, ठाकुरबाडी रोड, साकची

02. अरसद आलम, उम्र 28 वर्ष, पे0 सफीक अहमद, पता मं.न. 16, रोड नं0 14, अजाद बस्ती, थाना अजादनगर

03. वासुदेव घोष उम्र 52 वर्ष, पे0 स्व० अलोकनाथ घोष पता गुडाछदा पो० कुकराजोल, थाना गंगाजल घाटी, जिला बाकुड, पश्चिम बंगाल, 

04. राजकुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, पे० सत्रोधन यादव, पता मन 1532, न्यू गवाला बस्ती सोनारी

जप्त समानो की विवरणी :-

01. डी०भी०आर

02. होटल का प्रवेश पंजी

03. प्राथ0 अभि0 केसर इमाम के पास से सैमसंग मोबाइल

04. प्राथ0 अभि0 अरसद आलम के पास से विवो कंपनी का मोबाइल 05. प्राथ0 अभि० वासुदेव घोष के पास से काला रंग का विवो मोबाइल

06. प्राथ अभि0 राजकुमार यादव के पास से लाल रंग का सैमसंग मोबाइल

07. होटल के अलग-अलग कमरे से आपतिजनक सामग्री।

गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी:-

01. सुमित प्रकाश, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम कार्यालय

02. संजय कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, साकची थाना

03. म०पु०अ०नि० सुषमा कुजुर महिला थाना प्रभारी, साकची

04. पु०अ०नि० हर्षवर्द्धन कुमार, बागबेडा थाना

05. पु०अ०नि० अनिकेत कुमार टेल्को थाना

06. पु0अनि0 निलेश कुमार, गोलमुरी थाना

07 . म०पु०अ०नि० रेणुका किस्कु, साकची थाना

08. पु०अ०नि० शमीम खान, जुगसलाई थाना

09. पु०अ०नि० अमन कुमार, साकची थाना

10. पु०अ०नि० अनिल कुमार साकची थाना

11. क्यू0आर0टी0 के महिला एवं पुलिस जवान

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *