Connect with us

सोशल न्यूज़

व्यक्तित्व विकास संस्था द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया ।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur: दिनांक 21 मार्च, 2021 को NH-33, बिग बाजार के समीप कुमरूम बस्ती में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से संस्था के महिला कोऑर्डिनेटर एवं सदस्यो को आमंत्रित किया गया। 

इस समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने महिलाओ को रोजगार से जोड़ने के लिए एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार में बेचने की योजना भी बताई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रो की महिलाओं को संस्था से जोड़कर उनके द्वारा बनी चीजो को बेचने के लिए महिलाओ का अपना बाजार तैयार किया जाएगा।  जिसमें कुछ महिलाएं वस्तुओं का उत्पादन कर, कुछ पैकिंग द्वारा और कुछ निर्मित वस्तुओं को बेचकर आत्मनिर्भर बनेंगी साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ेंगी। 

इस कार्यक्रम में उपास्थित महिलाओ को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर व्यक्तित्व विकास संस्था से जोड़ा गया। महिलाओ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आत्मनिर्भर बनने एवं अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया । 

इस होली मिलन समारोह में डांस कॉम्पिटिशन भी हुआ। जिसमें नूपुर ने पहला, आरुषि कुमारी ने द्वितीय और लक्ष्मी मुंडा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरी तरह से घरेलू महिलाओं को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना था।

व्यक्तित्व विकास संस्थान पिछले 14 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय होकर अपना योगदान दे रही है। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रोजगार से जोड़ना प्रमुख है। साथ ही गरीब, श्रमिक, और महिला वर्ग के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम करती है। 

THE NEWS FRAME

आज के इस कार्यक्रम में मंच का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही संस्था के उद्देश्य एवं लक्ष्य को विस्तार पूर्वक बताया। सचिव मनोज कुमार ने सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया ।

धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रेस सलाहकार सुनील पांडे ने किया ।

वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मलकीत सिंह, राकेश गुप्ता, पुष्पा टोप्पो, शीला कुमारी, तनुश्री चटर्जी, उर्मिला देवी, रोमानी हांसदा, मनोरमा, रूबी सिंह, लक्ष्मी कालिंदी, लक्ष्मी मुंडा, सुनीता पोयरा, रीना देवी, यशोदा देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, सुमित्रा कुमारी, निशा सेन एवं अन्य महिला सदस्यों का अहम योगदान रहा।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

पढ़ें यह खास खबर – 

मंगल ग्रह पर लोगों को भेजने वाले प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भूखों भी रहना पड़ा था।

टाटा स्टील वर्क्स क्षेत्र में बोन्साई और हर्बल पार्क बनाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *