Connect with us

झारखंड

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के एक्सपोजर विजिट में पहुंची महिलाएं, जल शोधन की ली जानकारी।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के Initiative  “Women for water water for women” Campaign अंतर्गत आज “जल दिवाली” कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के महिला स्वयं सहायता समूह (SHGS) की महिलाओं को साकची स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्सपोजर विजिट कराया गया। 

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के एक्सपोजर विजिट से महिलाओं को शुद्ध जलापूर्ति से पूर्व कैसे जल शोधन किया जाता है, जल की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया क्या है इत्यादि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति से संबंधित Infrastructure के प्रति महिलाओं में Sense of Ownership विकसित करना है। आज के कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी श्री अरविंद तिर्की, नगर प्रबंधक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिओ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *