Connect with us

झारखंड

वैशाख मास में शास्त्री आश्रम, सर्वोदय आश्रम और नवजीवन आश्रम में राममहोत्सव का भव्य आयोजन:

Published

on

राममहोत्सव

जमशेदपुर: धर्मप्रसार जमशेदपुर के तत्वावधान में वैशाख मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि को शास्त्री आश्रम, सर्वोदय आश्रम और नवजीवन आश्रम देवनगर बस्ती, साकची में राममहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रमुख साई जी और सह प्रमुख विवेक सिंह के नेतृत्व में पूरे धर्मप्रसार टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व आयुक्त विजय सिंह जी भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ेःटाटा स्टील यूआईएसएल ने बिस्टुपुर में 500 केएलडी सीवेज पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान, श्री सिंह जी ने लोगों को देश में चल रहे चुनाव रूपी महापर्व में अपना मतदान जरूर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस भव्य आयोजन में विहिप धर्मप्रसार प्रांत प्रमुख श्रीमान संजय चौरसिया जी, प्रांत परावर्तन सह प्रमुख शंकर जी, जिला संगठन मंत्री संजय जी, सह मंत्री भोला जी, धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख हर्ष जी, धर्म जागरण मंच के सुशील जी और विशाल बजरंगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेःकरीम सिटी कॉलेज (मानगो कैंपस) में इंटरमीडिएट का रिजल्ट शानदार

कार्यक्रम के दौरान, भगवान राम के भजनों और नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

यह राममहोत्सव धार्मिक उत्साह और राष्ट्रीय जागरूकता का संगम बन गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *