Connect with us

वर्ल्ड

विश्व प्रसिद्ध पैरालंपिक खेलों का सम्मान करते हुए फेसबुक ने अपने प्रोफाइल में बनाया है एनिमेशन डूडल

Published

on

THE NEWS FRAME

पैरालंपिक खेल : शनिवार 28 अगस्त, 2021

प्रसिद्ध सोशल मीडिया facebook पैरालंपिक खेलों का सम्मान करते हुए अपने प्रोफाइल में facebook टेक्स्ट को एनिमेशन डूडल की तरह पेश कर रहा है। डूडल देखने में काफी आकर्षक भी है। यह बेहतरीन एनिमेशन लगभग 30 सेकंड का बनाया गया है। 

बता दें कि 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक मंगलवार 24 अगस्त, 2021 को जापान के टोक्यो में  शुरू हुआ जो कि रविवार 5 सितंबर 2021 को खत्म होगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों को स्थगित करते हुए इसकी तिथि अगले वर्ष यानी 2021 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वर्ष 2020 में यह 21 अगस्त और 6 सितंबर के बीच होने वाला था। 

कोविड महामारी की वजह से ओलंपिक और पैरालिंपिक 2020 दोनों सार्वजनिक रूप से दर्शकों के लिए नहीं रखा गया था। जापान के टोक्यो क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है।

पैरालिंपिक खेलों का एक मात्र उद्देश्य दिव्यांग जनों में खेल और जीवन के प्रति उत्साह, नई ऊर्जा का आरंभ करते रहना है। साथ ही समाज की सोच और विचार को भी एक नई दिशा प्रदान करना है। 

पढ़ें खास खबर– 

जद्दोजहद : भारत और भारतीय नक्सल

सावधान! आ रहा है कोविड – 22, विशेषज्ञों ने दुनियाँ को चेताया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *