Connect with us

TNF News

विधायक सरयू राय ने बर्मामाइंस क्षेत्र का भ्रमण किया. जनसमस्याओं के लिए जनता को सीधे उनके मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने की बात कही।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

Jamshedpur :  रविवार 11 दिसम्बर, 2022

भाजमो बार्मामाइंस मंडल के तत्वावधान में आयोजित वृहत जनसंपर्क सह क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत विधायक श्री सरयू राय ने बर्मामाइंस के दुर्गा पूजा मैदान, ईस्टप्लांट बस्ती, शिव मंदिर, भक्ति नगर, लोमटोम बस्ती, बर्मामाइंस बाजार सहित अन्य क्षेत्र का दौरा किया। बस्तियों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में आमजन का सैलाब उमड़ पड़ा। 

इस दौरान लोगो से मिलते हुए विधायक ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने जनता से किसी भी समस्या के लिए सीधे अपने मोबाइल नंबर पर बात करने को कहा। बिजली, पेयजल, सड़क एवं नाली इसमें प्रमुख थे। 

THE NEWS FRAME

भ्रमण कार्यक्रम में माननीय विधायक सरयू राय के साथ भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, महामंत्री बबलू जी, रमेश कुमार, रविंदर सिंह, कन्हैया डूबे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, रंजीता राय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, रचित जायसवाल, राजू यादव, सुमित साव, डी मणि, लक्ष्मी देव, पूर्णिमा दास, सरस्वती देवी रेशमा, पटेल रिंकु, मंडल आग मनी महंती, आशा देवी, तुलसी देवी, पानो देवी, दीपिका सरदार, सावित्री देवी, गोल्डी सिंह, भोला रजक, प्रकाश रजक, मुखर्जी दादा, गणेश चंद्रा, रविंद्र ठाकुर, फिरोज शाहिद, लकड़ी अजगर, छोटू, जीवन सिंह, नागेंद्र सिंह, रमेश सिंह, कन्हैया दुबे, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रासो, अजय राजा, सुजल, रोहित, दीनू जैन रामधन, सुखविंदर सिंह, मणिलाल जी, राजेश राम, सुबोध झा, पवन सहित अन्य उपस्थित थे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *