Connect with us

TNF News

विधायक सरजू राय ने खोला राज, सरकारी दस्तावेजों के साथ हाजिर…

Published

on

विधायक सरजू राय ने खोला राज, सरकारी दस्तावेजों के साथ हाजिर...

झारखण्ड: भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध करा रहा हूं। विधायक सरजू राय ने खोला राज।।।।

ये जानकारियां धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध हैं।

इस सूचना में मैं इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं। इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं।

तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमील है। ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं। भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का ब्यौरा निम्नवत हैः-

हाजिर हुए सरकारी दस्तावेज के साथ वाली कॉपी निम्न है 

 

भूखंड संख्या -1

    • ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
    • भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमील
    • भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    • भूखंड की क़ीमत –  46,75,000/-
    • स्टाम्प शुल्क भुगतान –  1,87,000/-
    • भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष, अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    • भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    • खाता नंबर 36 और 50
    • प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *