जमशेदपुर | झारखण्ड
झारखंड जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक श्री सरयू राय जी के प्रयास से बिरसानगर जोन नंबर 6 गीतांजलि गार्डेन में जुस्को द्वारा बिजली का कनैक्शन दिया जा रहा है, गीतांजलि गार्डेन के अध्यक्ष अवध किशोर और सभी सदस्यों ने विधायक जी का अभिनंदन किया और आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष वह अकेला विधायक है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा खड़े रहते हैं और जो लोग आशा लेकर उनके पास जाते है वो हमेशा समस्या का समाधान करते हैं। मुख्य रुप से विधायक निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो के जिला मंत्री विकास गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, बिरसानगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,महामंत्री प्रेम रंजन घोष, कोषाध्यक्ष एस एन मिश्रा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश जी, महेश राव और गीतांजलि गार्डेन के अध्यक्ष अवध किशोर,महामंत्री एम के राणा और सभी सदस्यों उपस्थित थे।