मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: February 21, 2024 3:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर 21 फरवरी, 2024: करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्नातक तथा स्नातकोत्तर में पढ़ने वाले सभी उर्दू के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर परीक्षा नियंत्रक तथा बांग्ला विभाग के अध्यक्ष डॉ बी एन त्रिपाठी शामिल हुए। 

मातृभाषा पर बोलते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अफसर काजमी ने कहा कि मातृभाषा वह भाषा है जो हमारी मां की तरफ से हमें मिलती है अतः यह भाषा हमारी नजर में उतनी ही प्यारी है जितनी प्यारी हमारी माँ है। हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हमारी मातृभाषा उर्दू फूले फूले, विकास करें और पूरी दुनिया में मकबूल हो। वैसे खुशी की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय सतह पर हमारी मातृभाषा उर्दू सातवें स्थान पर आ गई है।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि मातृभाषा की लड़ाई जो बांग्लादेश में लड़ी गई वह दुनिया की अनोखी लड़ाई थी और उस लड़ाई ने संपूर्ण संसार को मातृभाषा की अहमियत बता दी। 

इस कार्यक्रम में डॉ तनवीर जमाल काजमी, डॉ शाहबाज अंसारी, डॉ ओमप्रकाश सिंह देव तथा मोहम्मद आसिफ विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बच्चों की तरफ से भी गजलों और नज्मों की प्रस्तुति की।  सफदर हारून तथा सद्दाम गनी ने ग़ज़लें पढ़ीं तथा नाफिया निशात में फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की नज्म सभा में सुनाई।सभा का संचालन प्रो गौहर अजीज ने किया।

Leave a Comment