Connect with us

नेशनल

वर्ष 2022 में दिए गए सर्वोच्च भारतीय सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार किसे दिए गये जाने, बस एक क्लिक में।

Published

on

THE NEWS FRAME

सर्वोच्च भारतीय सम्मान 2022 : बुधवार 23 मार्च, 2022

महामहिम राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2022 के लिये पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द 21 मार्च 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह- I में वर्ष 2022 के लिये पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्य रूप से पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले गणमान्य –

श्री राधे श्याम
जनरल बिपिन रावत (मरणोपरान्त)

पद्म भूषण पुरस्कार –

श्री गुलाम नबी आजाद
श्रीमती गुरमीत बावा (मरणोपरान्त)
श्री एन. चंद्रशेखरन
श्री देवेन्द्र झाझरिया
श्री राशिद खान
श्री राजीव महर्षि
डॉ. सायरस पूनावाला
श्री सच्चिदानन्द स्वामी को सम्मानित किया।
नागरिक अलंकरण समारोह- II का आयोजन 28 मार्च को किया जायेगा।
बता दें कि ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, जैसे कला, सामाजिक कार्य, जन कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, औषधि, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि के लिये पुरस्कारों को प्रदान किया जाता है।
‘पद्म विभूषण’ उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिये; ‘पद्म भूषण’ उच्चस्तरीय विशिष्ट सेवा के लिये और ‘पद्मश्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये दिये जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
एक विशेष समारोह में माननीय राष्ट्रपति इन  पुरस्कारों को प्रदान करते हैं। यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है।
वर्ष 2022 में कुल 128 पद्म पुरस्कार दिये जा गए हैं, जिनमें दो युग्म पुरस्कार (युग्म पुरस्कारों को एकल पुरस्कार गिना जाता है) शामिल हैं। पुरस्कृतों की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार हैं। पुरस्कृतों में 34 महिलायें हैं। सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई वर्ग के 10 लोग शामिल हैं। इनके अलावा 13 लोगों को मरणोपरान्त पुरस्कार दिये जायेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *