Connect with us

झारखंड

लोक जनशक्ति पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मिलन समारोह का आयोजन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी।

Published

on

लोक जनशक्ति पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मिलन समारोह का आयोजन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी।

जमशेदपुर: लोक जनशक्ति पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश महासचिव बंटी उपाध्याय, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, मनोज पासवान, कोल्हान प्रभारी प्रीतम कौर और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह शामिल थे।

समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया ने की, संचालन अमित तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व रणजी क्रिकेटर शायद रिजवान ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सदस्यता का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी गठबंधन के सिद्धांतों का पालन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजलि पूर्ति देवगम, जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह, खेलकूद एवं संस्कृति की जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, मानगो नगर निगम अध्यक्ष अंजू देवी, जिला और नगर पदाधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें : शिलांग लाजोंग ने शिलांग डर्बी में रंगदाजीद यूनाइटेड को हराया, शिलांग लाजोंग एफसी – 2 (रॉनी 26’, केन 49’) रंगदाजीद यूनाइटेड एफसी – 0

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *